Mama Karnesh ने वामिका के बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश 

विराट-अनुष्का के बेटी वामिका को पहले बर्थडे पर मामा कर्णेश ने खास अंदाज में किया विश, शेयर किया खूबसूरत फोटो कोलाज 

Mama Karnesh: विराट-अनुष्का की बेटी वामिका आज अपना पहला जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास दिन पर उनके मामा कर्णेश शर्मा ने भी अपनी प्यारी सी वामिका को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही उन्होंने वामिका की  तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है।

Mama Karnesh ने वामिका के बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका आज एक साल की हो गयी है। वामिका के इस स्पेशल दिन पर फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे है। इसके साथ ही वामिका के मामा यानि कि अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने भी वामिका को बर्थडे विश करते हुए उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया है।

शेयर किया फोटो कोलाज

कर्णेश ने वामिका की अब तक की सारी तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बर्थडे गर्ल को विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी ग्रोइंग अप kiddo, बेस्ट पेरेंट्स को और अच्छी-अच्छी यादें मिलें। इसके साथ ही उन्होंने केक और दिल वाली इमोजी लगाई है। कर्णेश ने वामिका का जो फोटो कोलाज शेयर किया है उसमें वामिका की एक भी नई तस्वीर नहीं है।

नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने अब तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। जब भी वामिका अपने पेरेंट्स के साथ किसी पब्लिक एरिया में स्पॉट की जाती है तब भी उनका चेहरा ढका होता है। इसके अलावा विराट कोहली भी कंई बार पैपराजी को बच्ची की फोटो लेने के लिए मना करते देखे गए हैं।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top