माधुरी दीक्षित को तो बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा ही जाता है लेकिन डांस के मामले में उनके पति डॉ श्रीराम नेने भी कुछ कम नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कल पति श्रीराम नेने के जन्मदिन के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में डॉक्टर श्रीराम नेने को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित संग ब्रेक डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों तम्मा-तम्मा गाने पर खूब डांस कर रहे है।
माधुरी और श्रीराम नेने का ये वीडियो फिल्मफेयर ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब माधुरी दीक्षित आपको डांस पार्टनर के रूप में मिले तो यकीनन आप भी कुछ बेहतरीन डांस मूव्स करेंगे। बीती श्याम को माधुरी दीक्षित संग अपनी बर्थडे पार्टी में नाचते हुए डॉक्टर श्रीराम नेने।’
डॉक्टर के डांस ने खिंचा सबका ध्यान
वैसे तो माधुरी दीक्षित जब भी डांस करती है तो सबका ध्यान उन पर ही होता है। परंतु इस बार डॉ श्रीराम नेने अपने ब्रेक डांस से लोगों की वाहवाही लुटते नजर आए। कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनके डांस की तारीफ करते नजर आए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,अरे वाह डॉ साहब कितना अच्छा डांस के लेते है। एक अन्य ने लिखा, ‘अरे वाह क्या बात है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में क्यूट,लवली जैसे ढेरो कमेंट देखे जा सकते है।
माधुरी दीक्षित ने शेयर किया था ये वीडियो
माधुरी दीक्षित ने भी अपने पति श्रीराम नेने को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर था। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति को अपना सबकुछ बताया है।
3 Comments