बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) हाल ही में अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan)के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों माँ-बेटी सलवार सूट पहने और माथे पर तिलक लगाए बेहद सिंपल लुक में नजर आई। 

Kajol: बेटी न्यासा देवगन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची काजोल, सलवार सूट पहने और तिलक लगाए बेहद सिंपल लुक में दिखी माँ-बेटी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) हाल ही में अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों माँ-बेटी सलवार सूट पहने और माथे पर तिलक लगाए बेहद सिंपल लुक में नजर आई।

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज रविवार की सुबह अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों माँ-बेटी बेहद ही सिंपल लुक में नजर आई। काजोल और न्यासा की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची काजोल

पैपराजी वरिंदर चावला ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में न्यासा और काजोल को गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं पूजा के बाद न्यासा पूजा की थाली लिए आगे बढ़ रही है। वहीं काजोल भी उनके साथ-साथ चल रही है।

सिंपल लुक में नजर आई माँ-बेटी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में न्यासा वाइट कलर के सलवार सूट पहने बेहद सिंपल लुक में नजर आई है। इस दौरान उनके माथे पर तिलक और हाथों में पूजा की थाली देखी जा सकती है। वहीं काजोल को भी इस दौरान फ्लोरल सूट पहने बेहद सिंपल लुक देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर काफी पॉप्यूलर है न्यासा

बता दे कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू न किया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी पॉप्यूलर है। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अक्सर ग्लैमरस अवतार में नजर आने वाली न्यासा देवगन का ये सिंपल लुक भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top