Nikki Tamboli video:निक्की तंबोली ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में निक्की तंबोली बला की खूबसूरत लग रही है। अभिनेत्री के हॉट लुक पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Nikki Tamboli का video वायरल
कंचना 3 एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना एक हॉट वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में निक्की तंबोली बहुत खूबसूरत लग रही है। निक्की का यह वीडियो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। लोग उनके वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बॉस फेम निक्की के इस वीडियो को अब तक एक लाख के करीब लोग पसंद कर चुके हैं और यह सिलसिला जारी है।
क्योंकि कहीं पर गर्मी है
निक्की तंबोली ने अपना हॉट वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है। वीडियो को शेयर करते हुए निक्की तंबोली ने कैप्शन में लिखा ,” क्योंकि कहीं पर गर्मी है। ” अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” उर्फी जावेद लग रही हो। ” दूसरे यूजर ने लिखा ,” बहुत अच्छा ब्लैक बिकिनी वीडियो। ” तीसरे ने लिखा ,” दूसरी दिशा पटानी। ” इस तरह फैन उनके वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
निक्की ने मनाया गणतंत्र दिवस
अभिनेत्री निक्की तंबोली ने 74 वे गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया है। गणतंत्र दिवस के बारे में टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए निक्की तंबोली ने कहा ,”मुझे देशभक्ति की फ़िल्में देखना बहुत पसंद है। खासतौर पर ऐसे मौके पर। देशभक्ति की फ़िल्में हमें एक अलग एहसस देती हैं। हमें गर्व महसूस होता है। मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म ‘रंग दे बसंती’ है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर निक्की ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया ,” मैं कभी नहीं भूल सकती कि हम स्कूल टाइम में गणतंत्र दिवस मनाते थे। यह एक शानदार कार्यक्रम हुआ करता था। इस दिन हम स्कूल में परेड करते थे और तिरंगा झंडा फहराते थे।
Be First to Comment