Holi 2023: देशभर में रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और करीना कपूर सहित तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में रंगे दिखे।
Holi 2023:आज देशभर में होली का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। चारो तरफ लोग होली के रंगों में डूबे नजर आ रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी बड़ी धूमधाम से होली का त्यौहार सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। कार्तिक आर्यन से लेकर करीना कपूर तक तमाम सेलेब्स ने होली खेलते हुए अपनी कंई तस्वीरें साझा की है।
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने परिवार संग होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया। कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है। इस फोटो में कृति अपनी बहन नूपुर सेनन पिता राहुल सेनन और माँ गीता सेनन के साथ नजर आ रही है।
https://www.instagram.com/p/Cper9tMomHK/
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ होली खेलते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ फूलों और रंगों के साथ होली खेलते नजर आ रही है।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी होली के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कार्तिक अपने फैंस के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे है।
वरुण धवन
वरुण धवन ने होली के मौके पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने फैंस को बधाई दी है।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने होली के मौके पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बधाई है। इस फोटो को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, ‘बुरा न मानो होली है।’
करीना कपूर
करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ होली खेलते हुए नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने बच्चों संग कुछ क्यूट सी तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को होली की शुभकामनाएँ दी है।





