Seema Haider Home: सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब खुद को हिंदुस्तानी देशभक्त के रूप में पेश कर रही है। सीमा हैदर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘ऐसा देश है मेरा’ गाने पर डांस किया है।
Seema Haider Home
ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब खुद को सच्ची हिंदुस्तानी के रुप में पेश कर रही है। पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई की एजेंट होने के शक में यूपी एटीएस की जांच का सामना कर रही सीमा हैदर ने 15 अगस्त के अवसर पर न सिर्फ अपने घर पर तिरंगा लहराया बल्कि देश भक्ति वाले गाने पर डांस भी किया। खुद को सच्ची हिंदू और हिंदुस्तानी साबित करने पर तुली हुई सीमा हैदर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भारत की नागरिकता लेने की अपील भी कर चुकी हैं।
आजादी का जश्न
सीमा हैदर ने 15 अगस्त के मौके पर आजादी का जश्न मनाया। सीमा हैदर तिरंगा रंग की साड़ी में नजर आई और घर की छत पर झंडा फहराया। इसके अलावा सीमा ने ‘ऐसा देश है मेरा’ गाने पर डांस भी किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सीमा हैदर ने एक तिरंगा शरीर पर औढ़ा हुआ है और दूसरा हाथ में लेकर लहराती नजर आई। सीमा हैदर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगो ने इसे सीमा को पाकिस्तान से मिली आजादी की ख़ुशी बताया तो कुछ ने इसे ढोंग भी बताया।
हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए
इससे एक दिन पहले सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। उस समय सीमा और सचिन के घर पर उनके वकील एपी सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से की गई अपील ‘हर घर तिरंगा’ के तहत सचिन मीणा और सीमा हैदर के रबूपुरा वाले घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सीमा हैदर बहुत खुश नजर आ रही थी।
Be First to Comment