Deependra Singh Airee ने सबसे तेज 50 लगाकर तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

Asian Games: नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 9 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, विश्व के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बनें

Deependra Singh Airee: एशियन गेम्स में नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 9 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी युवराज सिंह का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐरी सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं।

Deependra Singh Airee ने सबसे तेज 50 लगाकर तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

नेपाल के क्रिकेटर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। एशियन गेम्स में ऐरी ने 9 गेंद पर अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दीपेंद्र सिंह ऐरी टी-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ खेलते हुए 10 गेंदों में 52 रन बनाए हैं। दीपेंद्र की शानदार बल्लेबाजी के दम पर नेपाल ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा बल्लेबाज कुशल मल्ला ने 50 गेंदों पर 137 रन का विशाल स्कोर बना कर तहलका मचा दिया है। बता दें, टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल मैच में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर रिकॉर्ड बना दिया था। अब ऐरी ने 10 गेंदों में आठ छक्के लगाकर 52 रन बनाए और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बता दें, नेपाल की टीम टी-20 इंटरनेशनल मैच में 300 प्लस का स्कोर बनाने वाली विश्व की एकमात्र टीम बन गई है। इसके अलावा कुशल मल्ला भी 34 गेंदों पर सेंचुरी लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

डेविड मिलर का रिकॉर्ड टुटा

टी 20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था। उन्होंने 35 गेंद में शतक बनाया था। अब यह रिकॉर्ड नेपाल के क्रिकेटर कुशल मल्ला के नाम हो गया है। जिन्होंने 34 गेंद पर शतक जमकर तहलका मचा दिया है।

कुशल मल्ला ने 50 गेंदों का सामना करते 137 रन की नॉट आउट पारी खेली। अपनी पारी में मल्ला ने 12 छक्के और 8 चौके लगाए। दूसरी तरफ मंगोलिया की टीम 41 रन पर आल आउट हो गई। इस तरह नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ खेला गया मैच 273 रनों से  जीत लिया।

9 thoughts on “Asian Games: नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 9 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, विश्व के सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बनें”

  1. I’m really enjoying the design and layout of your website.

    It’s a very easy on the eyes which makes it much more pleasant for me to come here and
    visit more often. Did you hire out a designer to create your theme?
    Fantastic work!

  2. Hey there, You’ve performed an incredible job. I will definitely digg it and in my opinion recommend to my friends. I am sure they will be benefited from this site.

  3. Nice blog here! Additionally your site quite a bit up very fast! What web host are you the usage of? Can I get your affiliate hyperlink for your host? I desire my site loaded up as fast as yours lol

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top