4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Games

WFI में बृजभूषण सिंह का 2 दिन का दबदबा खत्म, खेल मंत्रालय ने नए भारतीय कुश्ती संघ को किया सस्पेंड

WFI के चुनाव हुए थे। जिसमें पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का प्रमुख बनाया गया था। इसके बाद सभी रेसलर्स ने विरोध किया था। पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। अब केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद खिलाडियों में एक नई उम्मीद जगी है।

WFI चीफ बने संजय सिंह

भारतीय कुश्ती महासंघ में काफी लंबे समय से चल रहा बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को कुश्ती संघ का प्रमुख नियुक्त किया गया था। कुश्ती महासंघ के मुखिया के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने अनीता सिंह श्योराण को 40-7 से मात दी थी। अब भारतीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है। अनीता सिंह एक पूर्व महिला पहलवान हैं। ऐसा माना जा रहा था कि संजय सिंह की जीत के बाद WFI पुरानी बॉडी के कब्जे में ही था।

साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से लिया संन्यास, बृजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI चीफ बनने से हुई निराश

WFI को लेकर खेल मंत्रालय का ब्यान

भारतीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को निलंबित करते हुए अपने ब्यान में कहा,” नई बॉडी में जिन खेल प्रतियोगिताओं का एलान किया गया है ,वो पूर्ण रूप से नियमों के विरुद्ध हुआ है। ऐसे फैसले कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं। जिसके समक्ष अजेंडे को विचार के लिए रखा जाना जरूरी होता है। ”

सांस चेक करने के बहाने बृजभूषण शरण सिंह ने छुए कंधे, छाती,पेट और जांघें; महिला पहलवानों ने दर्ज कराए ब्यान

केंद्र सरकार ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के संविधान के अनुच्छेद फेडरेशन की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति की मीटिंग बुलाना। ऐसा प्रतीत होता है कि महासचिव EC की उक्त बैठक में शामिल नहीं हुए , जो बिना किसी पूर्व सुचना के आयोजित की गई थी।

इतना ही नहीं खेल मंत्रालय ने अपने ब्यान में पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकार ने कहा,”कुश्ती संघ का कारोबार पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण वाले परिसर में चलाया जा रहा है। इसी परिसर में खिलाडियों ने सिंह पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वर्तमान में अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह ने पीछा किया,छेड़छाड़ की,केस चलना चाहिए:दिल्ली पुलिस

बता दें, कुश्ती महासंघ पिछले लगभग एक साल से विवादों में है। देश की कई बड़ी महिला पहलवानों ने पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला अदालत में चल रहा है। केस की अगली सुनवाई जनवरी के पहले सप्ताह में होगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *