राघव चड्डा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची परिणीति चोपड़ा, लिया गणपति बप्प्पा का आशीर्वाद 

Raghav Chadha Siddhivinayaka temple: परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने पति और नेता राघवा चड्डा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान ये कपल वाइट कलर का ऑउटफिट पहने ट्विनिंग नजर आए।

Raghav Chadha Siddhivinayaka temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों मने बनी रहती है। वहीं हाल ही में परिणीति को लंबे समय के बाद अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के साथ स्पॉट किया गया। हाल ही में दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

सामने आए वीडियो में परिणीति और राघव को सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो दोनों इस दौरान वाइट कलर के ऑउटफिट पहने ट्विनिंग करते नजर आए। परिणीति ने ऑफ वाइट कलर का प्लाजो सूट पहना था, वहीं राघव इस दौरान वाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए।

राघव चड्डा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची परिणीति चोपड़ा, लिया गणपति बप्प्पा का आशीर्वाद

Raghav Chadha Siddhivinayaka temple: लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

वहीं एक अन्य वीडियो में परिणीति और राघव को गणपति बप्पा के दर्शन करने के बाद मंदिर से बाहर निकलते  हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर पैपराजी को पोज देते नजर आए।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें परिणीति चोपड़ा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो बीते दिनों उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में दिखे थे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लोगों ने खूब तारीफ की थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top