जानिए अभिनेत्री मॉडल और डांसर नोरा फतेही से जुड़ी कुछ खास बातें

कनाडा मूल की है Nora Fatehi

मोरक्को की डांसर,मॉडल और सिंगर है Nora Fatehi

6 फरवरी 1992 को क्यूबैक शहर में जन्मी Nora Fatehi

आज दिलबर गर्ल Nora Fatehi का जन्मदिन है। एक डांस रियलिटी शो से भारत में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा फतेही ने डांस आधारित फिल्म में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

कनाडा में जन्मी और पली-बढ़ी, नोरा फतेही ने एक मॉडल, डांसर के रूप में शुरुआत की और बॉलीवुड में एक अभिनेत्री बनने तक का सफर तय किया। एक्ट्रेस ने अपने कई इंटरव्यू में कहा कि वो दिल सी खुद को भारतीय मानती हैं।

Nora Fatehi ने अपनी शुरुआत से पहले कई संगीत वीडियो , गाने, रियलिटी शो में अभिनय किया। वह हार्डी संधू की ‘ना गोरिये’ का भी हिस्सा बनी। नोरा फतेही को फिल्म सत्यमेव जयते में आइटम सांग ‘दिलबर’ से प्रसिद्धि मिली।

उसके बाद नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम क्या। इस गाने में अभिनेत्री ने अपनी कातिल अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया। वह कई तेलुगू और मलयालम फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।

अपनी मेहनत, समर्पण और धैर्य के साथ, नोरा फतेही फिल्म उद्योग में खुद के लिए एक जगह बनाने में कामयाब रही है। बहुत लोगों को पता नहीं होगा कि नोरा फतेही 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के नौवें सीज़न की एक प्रतियोगी थीं। इस शो में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

नोरा रियलिटी शो, बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी थीं। हालांकि, उन्हें शो के 84 वें दिन बाहर कर दिया गया था। नोरा फतेही को लेकर बिग बॉस 9 से अपने सह प्रतियोगी राजकुमार नरूला के साथ डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी थी।

नोरा फतेही  बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की खास दोस्त है। दोनों में खूब जमती है। नोरा ने ही दिशा पटानी को डांस सिखाया। वह दिशा पटानी की साल 2015 में डांस टीचर थी। नोरा फतेही सलमान खान कटरीना कैफ के साथ भारत फिल्म में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा नोरा फतेही जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस फिल्म में ‘ओ साकी साकी’ गाने पर डांस कर  चुकी है। हाल ही में नोरा फतेही की स्ट्रीट डांसर 3 डी डांस आधारित फिल्म रिलीज हुई है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

pillar has 1686 posts and counting. See all posts by pillar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *