Site icon 4PILLAR

Bank Account, SIM के लिए आधार कार्ड नहीं है जरूरी

Bank Account SIM के लिए आधार कार्ड नहीं है जरूरी

Bank Account SIM: नई दिल्लीः कैबिनेट का बड़ा फैसला। अब मोबाइल का सिम खरीदने और बैंक में खाता खोलने के आधार कार्ड जरूरी नहीं है। कानून में किया गया सुधार। 

Bank Account, SIM के लिए आधार कार्ड नहीं है जरूरी

इस साल 26 सितंबर को उच्चतम न्यायालय ने आधार कार्ड की सवैंधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि आधार कार्ड का निजी कंपनियों द्वारा कोई सेवा देने के लिए माँगा जाना निजता का हनन है। 

ग्राहक को आधार कार्ड देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता

सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में कैबिनेट ने ये सोमवार ये फैसला लिया है कि बैंक में खाता खोलने और मोबाइल का सिम कार्ड खरीदने के लिए ग्राहक को आधार कार्ड देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।इससे पहले सितंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने टेलीग्राफ एक्ट और मनी लाउंडरिंग की रोकथाम के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दी थी। जिस पर न्यायालय ने प्रतिबंद लगा दिया था। 

निजी संस्था मजबूर नहीं कर सकती

सोमवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले में कहा गया,ये ग्राहक के ऊपर निर्भर करता है की वो आधार कार्ड को बैंक साथ लिंक करे या न करे। कोई भी निजी संस्था आधार कार्ड के लिए मजबूर नहीं कर सकती। 

Exit mobile version