Ira-Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही नूपुर शिखरे संग शादी करने वाली है। हाल ही में इरा की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें आमिर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव नजर आई।
Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। बता दे कि इरा काफी समय से सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे को डेट कर रही है। वहीं कल यानि 3 जनवरी को दोनों शादी करने वाले है। इरा और नूपुर के घर इस समय जश्न का माहौल है। वहीं अब उनके प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके है। आज इरा और नूपुर की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें आमिर की दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी नजर आई।
दरअसल आज 2 जनवरी को इरा खान और नूपुर शिखरे की हल्दी सेरेमनी हुई जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। एक वीडियो में दूल्हे राजा नूपुर अपनी फैमिली संग पोज देते नजर आ रहे है। जबकि एक वीडियो में इरा की माँ रीना दत्ता को देखा जा सकता है। इस दौरान रीना ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आई।
वहीं एक अन्य वीडियो में आमिर की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव को देखा जा सकता है। इस दौरान किरण महाराष्ट्रियन लुक में सजी-धजी नजर आई। वीडियो में किरण नूपुर की माँ से गले मिलते नजर आ रह रही है। इस दौरान दोनों समधन की बॉन्डिंग देखने लायक थी।
बता दे कि इरा खान और नूपुर शिखरे काफी समय से डेट कर रहे है। वहीं दोनों ने साल 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। बीते साल दोनों ने एंगेजमेंट की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More