विरोधी दलों में अरविंद केजरीवाल और दिल्ली मॉडल का खौफ घर कर गया है : डॉ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं दिल्ली से सांसद सुशील गुप्ता का कहना है कि दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से सत्तारूढ़ दलों में हड़कंप सा मच गया है। सबको अरविंद केजरीवाल के नाम एवं दिल्ली मॉडल का खौफ सता रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब में भी भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार है। जोकि और भी बेहतर काम करके लोगों की सेवा करेगी।

पंचकूला में आप की प्रेस कांफ्रेंस

डॉ सुशील गुप्ता आज पंचकूला प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी भंग करने की भी घोषणा की।

हरियाणा के नए प्रभारी सौरभ भारद्वाज

हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ पत्रकारों से बात करते हुए डॉ सुशील गुप्ता ने कहा,” पंजाब के लोगों ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर एक कट्टर ईमानदार सरकार बनाने का काम किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान ने भी अपनी कलम से 25000 नौकरियां देने के लिए पिटारा खोल दिया है।”

काम करने के लिए मजबूर कर देंगे

उन्होंने कहा कि पंजाब व दिल्ली मॉडल पूरे देश में सत्तारूढ़ विभिन्न दलों की सरकारों को काम करने के लिए मजबूर कर देंगे। अन्यथा वहां के लोग उन सरकारों को सत्ता से बेदखल कर AAP को मौका देंगे।आप वहां भी जनसेवा करके दिखाएगी।

पंजाब का असर हरियाणा पर भी

आप सांसद ने कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से सुबह 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक लोगों का पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम चल रहा है।
बड़े नेता हो रहे हैं आप में शामिल
सांसद गुप्ता ने कहा कि अब तक छह पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हो चुके हैं तथा 40 पूर्व सांसदों व विधायकों ने पार्टी में शामिल होने के लिए आवेदन कर रखा है। मगर पार्टी पहले इन सब का सर्वे करवाकर ही इन्हें पार्टी की सदस्यता देगी कि कहीं पर कोई भ्रष्टाचार या दूसरा कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं है।
सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का आधार खत्म हो चुका है। क्योंकि या तो कांग्रेस को बहुमत ही नहीं मिलता और जहां बहुमत मिलता है वहां इस के विधायक बिक जाते हैं। मध्य प्रदेश और गोवा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। राजस्थान में भी इसके विधायक बिकने के लिए तैयार थे। मगर गहलोत उन्हें बचाने में कामयाब रहे।
डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले इस बात को उजागर किया था कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा से मिले हुए हैं और पार्टी की यह बात सच साबित भी हो गई। पंजाब के बाद अब हरियाणा की जनता भी बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है, क्योंकि हरियाणा में भी भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है।
भर्तियों में हो रहे हैं घोटाले
उन्होंने कहा कि भर्तियों में आए दिन घोटाले उजागर हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी यहां विपक्ष की जोरदार ढंग से भूमिका निभा रही है। आप का भ्रष्टाचार के खिलाफ जींद व सिरसा में आंदोलन जोर शोर से चल रहा है।
आगे कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री के अपने जिले करनाल से पार्षद ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के तार सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए हैं। प्रदेश में बेरोजगारी व अपराध पूरे जोरों पर है। राज्य में महिलाएं रात को घर से बाहर नहीं निकल सकती। क्योंकि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग दिल्ली की तर्ज पर राज्य में भी अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं। यही वजह है कि हरियाणा भी बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9025 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “विरोधी दलों में अरविंद केजरीवाल और दिल्ली मॉडल का खौफ घर कर गया है : डॉ सुशील गुप्ता

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी