Raghav Lakme Fashion: राघव चड्ढा ने रैंप वॉक कर जीता लोगों का दिल

Lakme Fashion Week: राघव चड्ढा ने रैंप वॉक कर जीता लोगों का दिल

Raghav Lakme Fashion: आम आदमी पार्टी नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने Lakme Fashion Week 2022 के रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। चड्ढा ने रैंप वॉक अपने मामा फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए किया।

Raghav Lakme Fashion: राघव चड्ढा ने रैंप वॉक कर जीता लोगों का दिल

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 में अहम भूमिका निभाने वाल मल्टीटैलेंटेड राघव चड्ढा ने लक्मे फैशन वीक 2022 के रैंप पर जलवे बिखेरे। रविवार के दिन राघव चड्डा ने रैंप वॉक किया। राघव चड्ढा लक्मे फैशन शो में डिजाइनर अपने मामा पवन सचदेवा के स्टॉपर थे। सांसद राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया। रैंप वॉक करते समय राघव ने बरगंडी हाई  नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पेंट पहनी हुई थी।

राघव चड्ढा के रैप वॉक तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ,” कृष वाला मास्क लगाना रह गया बस।”  जबकि दूसरे ने लिखा ,” ये किस लाइन में आ गए आप ? ” एक और यूजर ने लिखा ,” स्टाइलिश पॉल्टीशियन ,शानदार। ” इस तरह राघव चड्ढा द्वारा खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक

आप को बता दें,  दिल्ली के राजेंद्र नगर विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुके राघव चड्ढा को हाल ही में पंजाब की तरफ से राज्य सभा के लिए नामित किया था। राघव चड्ढा और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित पांच सांसदों को निर्विरोध चुना गया। 33 वर्षीय राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद हैं।

ये भी पढ़ें,आम आदमी पार्टी ने दिल्ली लोकसभा सीटों का किया ऐलान

राघव चड्ढा ने पंजाब विधान सभा चुनाव 2022  में अहम भूमिका निभाई। पंजाब विधान सभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया। सूबे का सीएम भगवंत मान को बनाया गया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version