Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce news: अभिषेक बच्चन की इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट के बाद एक बार फिर ऐश्वर्या राय संग तलाक के अटकलें तेज हो गई हैं।
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी गृहस्थ जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। आज का समाचार ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सास जया बच्चन और ननद के साथ अनबन के चलते अपनी मां के साथ रह रही हैं।
वहीं, बेटी आराध्य बच्चन की वजह से दोनों में कभी अनबन नहीं हुई है। दोनों को अक्सर आराध्या के साथ देखा जाता है। हालांकि, तलाक होने की अटकलों के बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। कुछ दिन पहले अभिषेक और ऐश्वर्या राय प्रो कबड्डी लीग के मैच के दौरान एक साथ नजर आए थे। ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन की पिंक पैंथर कबड्डी टीम को चीयर करते नजर आए थे। इससे पहले आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में भी दोनों एक साथ नजर आए थे। अब अभिषेक की एक क्रिप्टिक पोस्ट ने एक बार फिर दोनों के बीच तलाक की खबरों को हवा दे दी है।
क्रिप्टिक पोस्ट
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। जिसके बाद उनके और ऐश्वर्या राय के बीच अलगाव की अटकलें तेज हो गई हैं। जूनियर बच्चन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा,” असफल होने का डर आपके सपनों को बर्बाद कर देता है और फेल होकर सीखने से ही आपके सपने साकार होंगे। ” अभिषेक ने इस पोस्ट को ऐसे समय पर शेयर किया है जब उनके और ऐश के बीच तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं।
सास बहु का रिश्ता
बता दें, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं। लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ भी देखा गया है। इस बार खबर ये है कि ऐश्वर्या राय और उनकी सासु मां जया बच्चन के बीच अनबन चल रही है। जिसके चलते ऐश्वर्या राय अपनी मां के घर में रह रही है। खबर है कि ऐश्वर्या राय और जया के बीच सास बहु का रिश्ता ठीकठाक नहीं चल रहा है।