Saanware Song: अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने वैलेंटाइन पर फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ दोनों का रोमांटिक गाना ‘सांवरे’ 

Saanware Song: बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने वैलेंटाइन पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल हाल ही में दोनों का रोमांटिक गाना ‘सांवरे’ रिलीज हो गया है।

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले हुआ था। स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी इस शो के विजेता बने, वहीं अभिषेक कुमार इस शो के फर्स्ट  रनर अप रहे थे। वहीं अब बिग बॉस के खत्म होते है अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल वैलेंटाइन के मौके पर दोनों का एक रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

अभिषेक-मन्नारा का Saanware Song हुआ रिलीज

दरअसल कुछ घंटो पहले ही अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का सांवरे गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमस्ट्री नजर आ रही है। बता दे कि इस गाने को अखिल सचदेव ने गाया है और उन्होंने  ही इस गाने के बोल लिखे है। वहीं बिग बॉस के बाद अभिषेक और मन्नार को एकसाथ देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

फैंस कर रहे तारीफ

अभिषेक और मन्नारा के इस गाने पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ब्यूटीफुल सॉन्ग, अभिषेक और मन्नारा की केमस्ट्री बेस्ट है।’ एक ने लिखा- ‘अभिषेक और मन्नारा एकसाथ क्यूट दिखते है।’ एक ने लिखा, ‘अभिषेक और मन्नारा ने अमेजिंग काम किया है। कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस गाने की तारीफ की है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9002 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री