Site icon www.4Pillar.news

विदेशी जेलों में बंद हैं करीब आठ हजार भारतीय, सबसे ज्यादा UAE में, देखें लिस्ट

विश्व के 99 देशों में भारत के लोग रहते हैं। जिनमें पढ़ाई करने के लिए गए हुए छात्र और नौकरी के लिए गए हुए भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया की कई जेलों में ऐसे कैदी भी हैं जो भारतीय मूल के हैं।

विश्व के 99 देशों में भारत के लोग रहते हैं। जिनमें पढ़ाई करने के लिए गए हुए छात्र और नौकरी के लिए गए हुए भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा दुनिया की कई जेलों में ऐसे कैदी भी हैं जो भारतीय मूल के हैं।

पूरी दुनिया के लगभग 99 मुल्कों में भारत के लोग रहते हैं। जिनमें से कुछ पढ़ाई करने के लिए गए हुए हैं और कुछ विदेशों में नौकरी और व्यापार कर रहे हैं। इन्ही नागरिकों में से करीब 8 हजार भारतीय विदेशी जेलों में बंद हैं।

विदेशी जेलों में कितने भारतीय कैदी ?

हाल ही में हुए संसद सत्र में सांसद जफर इस्लाम ने 10 फरवरी 2022 को राज्य सभा में भारतीय विदेश मंत्रालय से विदेशी जेलों में बंद कैदियों की जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया था कि विदेशी जेलों में बंद कैदियों की संख्या 7925 है। जिनमें कुछ विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।

किस देश में कितने भारतीय बंदी ?

भारत सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड अरब अमीरात की जेलों में सबसे ज्यादा भारतीय कैदी हैं। जिनकी संख्या 1663 है। दूसरे स्थान पर साउदी अरब है , जहां 1363 भारतीय कैदी हैं। वहीं पड़ोसी मुल्क नेपाल में 1039 , कतर में 466 , यूनाइटेड किंगडम में 373 और अमेरिका में 254 कैदी हैं।

विदेशों में कितने भारतीय छात्र ?

पुरे संसार के करीब 99 देशों में भारत के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया , मलेशिया , यूक्रेन , अमेरिका , पाकिस्तान , कनाडा , चीन और बुल्गारिया जैसे 99 देश शामिल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जुलाई 2021 में उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार , 1133749  स्टूडेंट्स विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं। भारत सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया गया डाटा करीब छह महीने पुराना है। आज की तारीख में इसमें और इजाफा हो सकता है।

सरकार की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, यूएई में करीब 219000 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। अमेरिका में 211930 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कनाडा में 215720 स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। वहीं , वियतनाम सहित छोटे-छोटे देशों में भी भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

Exit mobile version