Actress Munmun Dutta की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

Actress Munmun Dutta: फेसम टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। जिसकी वजह उनके द्वारा शेयर किया गया एक यूट्यूब वीडियो है।

Actress Munmun Dutta की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी खूबसूरती और अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। बबीता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। वह हर रोज अपने फैंस के लिए अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है। इन सबसे इतर अब मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

दरअसल, मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले एक वीडियो को लेकर विवादों में आई थी। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दत्ता के इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी बवाल भी मचा था।

हालांकि, उन्होंने मामला बिगड़ते देखकर लोगों से माफ़ी भी मांग ली थी। उन्होंने एक आधिकारिक ब्यान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें वाकई उस शब्द का मतलब नहीं पता था। माफ़ी मांगने के बाद भी अब हरियाणा के हिसार  जिला की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी है।

जानिए क्या है मामला ?

मुनमुन दत्ता एक यूट्यूब चैनल चलाती है। वह हर रोज यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करती रहती है। बबीता जी ने साल 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद कहा जाने लगा कि मुनमुन दत्ता एक समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। अपने वीडियो के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी  ट्रोल भी हुई थी।

बिग बॉस 15 में भी एंट्री कर चुकी है मुनमुन दत्ता

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले बिग बॉस 15 के घर में पहुंची थी। उस समय उनके साथ टीवी के रियलिटी शो में विशाल सिंह , सुरभि चंदना और आकांक्षा पूरी भी मौजूद रही थी। मुनमुन दत्ता बिग बॉस शो को काफी पसंद करती है। मुनमुन कहती है कि वह काफी वर्षों से इस शो को देखती आ रही है। शो में कुछ गलत होने पर मुनमुन दत्ता खुलकर अपने विचार रखती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Shraddha Kapoor पेट डॉग्स Shyloh और Small के साथ एन्जॉय किया संडे Jersey Postponed: शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन Urfi Blouse: बिन ब्लाउज के साड़ी पहन उर्फी जावेद करने लगी डांस Actress Munmun Dutta की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी Neha Bedi: नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता Womens Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया Saroj Sood: सोनू सूद मां के बर्थडे पर हुए भावुक, शेयर की फोटो