पोर्न स्टार का रोल करेंगी एक्ट्रेस वाणी कपूर

अभिनेत्री वाणी कपूर बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अब एक पोर्न स्टार का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वह फिल्ममेकर दिनेश विजान के आगामी प्रोजेक्ट में पोर्न स्टार की भूमिका निभाएंगी।

वाणी कपूर की डेब्यू फिल्म

शुद्ध देशी रोमांस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर अभिनय के क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुद्ध देसी रोमांस से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली वॉर एक्ट्रेस अब एक नए अवतार में नजर आने वाली है। वाणी कपूर इससे पहले चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में नजर थी। जिसमें उन्होंने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ शानदार अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने भी चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म को सराहा था।

सर्वगुण संपन्न में पोर्न स्टार की भूमिका

बेफिक्रे अभिनेत्री अब और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं की तलाश में है। जो उनकी कला को और साबित करेगा। बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के अनुसार वाणी कपूर ने अब फिल्ममेकर दिनेश विजन की अपकमिंग फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ को साइन किया है। यह सोशल-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। जो मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनेगी।

रिपोर्ट के अनुसार यह एक महिला केंद्रित फिल्म होगी। जिसमें वाणी कपूर 90 के दशक में  मशहूर हुई एक पोर्न स्टार की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

दिनेश विजन का प्रोजेक्ट

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए पब्लिशिंग साइट के एक सूत्र ने कहा ,” दिनेश विजन एक छोटे शहर की लड़की के बारे में एक हाई-कॉन्सेप्ट, एक प्रगतिशील फिल्म बना रहे हैं, जो एक लोकप्रिय पोर्न स्टार की तरह दिखती है। यह एक विशेष परियोजना है जो अपनी विचित्र कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश को सामने लाएगी। वाणी एक मजबूत, साहसी, प्रतिष्ठित महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी अखंडता के लिए लड़ रही है। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8941 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “पोर्न स्टार का रोल करेंगी एक्ट्रेस वाणी कपूर

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री