Site icon 4PILLAR

‘मैं जिंदा हूँ, मेरे बेटे ने मेरा मर्डर नहीं किया’, एक्ट्रेस वीणा कपूर ने पुलिस स्टेशन पहुंच दर्ज कराई शिकायत   

Actress Veena Kapoor: मैं जिंदा हूँ, मेरे बेटे ने मेरा मर्डर नहीं किया

Actress Veena Kapoor को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि उनके बेटे ने उनकी हत्या कर दी है। अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है।

Actress Veena Kapoor: मैं जिंदा हूँ, मेरे बेटे ने मेरा मर्डर नहीं किया

टेलीविजन एक्ट्रेस वीणा कपुर के मर्डर खबर हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वीणा कपूर को लेकर खबर आई थी कि उनके 43 वर्षीय बेटे ने उनकी हत्या कर दी है और हत्या के बाद उनके शव को नदी में फेंक दिया है। हालाँकि अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। दरअसल वीणा कपूर जिंदा है और उनके बेटे ने उनका मर्डर नहीं किया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके से एक मर्डर की की खबर सामने आई थी। जिस महिला का मर्डर हुआ था उसका नाम भी वीणा कपूर था। वीणा कपूर का मर्डर उसके ही बेटे सचिन कपूर ने किया था। दोनों का नाम एक जैसा होने के कारण लोगों को लगा कि एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या हुई है। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जिंदा वीणा कपूर की तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया और उनके बेटे के भी बहुत बुरा-भला कहा। इन सब खबरों से परेशान होकर वीणा कपूर ने झूठी खबरें फ़ैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

वीणा ने दर्ज कराई शिकायत

अभिनेत्री वीणा कपूर हाल ही में मुंबई के एक पुलिस स्टेशन पहुंची और झूठी खबरें फ़ैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, मैं जिंदा हूँ, मेरे बेटे ने मुझे नहीं मारा। कृपया फेक खबरों पर विश्वास न करें। बार-बार लोगों के फोन आ रहे है।  मैं अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हूँ। इसलिए मैंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसा न हो।

Exit mobile version