Aditi Sharma filed FIR against her husband

Aditi Sharma ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, घरेलू हिंसा का है मामला

Aditi Sharma ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले FIR दर्ज कराई।

Aditi Sharma का पति पर आरोप

अदिति शर्मा ने अपने पति के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। अदिति ने पति पर मारपीट, चरित्र पर शक करने और ससुराल पक्ष पर विवाह के गहने हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।एफआईआर और घरेलू हिंसा के आरोप शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए।

Aditi Sharma ने पति के खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज कराई ?

टेलीविजन अभिनेत्री ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पति का व्यवहार बदलने लगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई।

चरित्र पर संदेह

अभिनेत्री का आरोप है कि उनके पति उन पर बेवजह शक करते थे, उनका फोन चेक करते थे और उनके पहनावे पर आपत्ति जताते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से रोका गया।

वित्तीय विवाद

शिकायत के अनुसार, पति घर के खर्चों में मदद करने के बजाय उनसे पैसे की मांग करने लगे। गहनों का दुरुपयोग के आरोप लगे।

स्त्रीधन का दुरूपयोग

अदिति की सास पर आरोप है कि उन्होंने मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी और चूड़ियां जैसे उनके विवाह के गहने वापस नहीं किए। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने भारतीय कानूनों के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

अभिनेत्री अदिति शर्मा का परिचयकरियर की शुरुआत

अदिति शर्मा ने मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई।

अभिनेत्री शर्मा के प्रमुख धारावाहिउन्हें ‘कलीरें’, ‘ये जादू है जिन का!’ और ‘रब से है दुआ’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘अपोलीन – सपनों की ऊंची उड़ान’ में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं।

अदिति का फिल्मी सफर

टीवी के अलावा अदिति ने हिंदी फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ और पंजाबी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अंग्रेज’ में भी काम किया है। उन्होंने कई एल्बम में भी काम किया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top