अडल्ट फिल्म स्टार काइली पेज का निधन

Kylie Page dies: 28 वर्षीय अमेरिकी अडल्ट स्टार काइली पेज का निधन हो गया है। हॉलीवुड अभिनेत्री अपने फ़्लैट में मृत पाई गई। मौत के कारणों पता नहीं चल पाया है।

Adult film star Kylie Page dies

पोर्न स्टार काइली पेज (Kylie Page) का 25 जून को लॉस एंजिल्स में निधन हो गया है। लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के अनुसार, उनकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, मौत के आधिकारिक कारण अभी निर्धारित नहीं किए गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, काइली की मौत का कारण ड्रग की ओवरडोज हो सकता है। क्योंकि उनके घर में फ़ेंटानिल और ड्रग संबंधित सामान मिला था। इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इन्तजार है।

काइली पेज का करियर

Kylie Page का असली नाम Kylie Pylant है। उनका जन्म 1997 तुलसा, ओकलाहोम में हुआ था। काइली ने 2016 में एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने Brazzers, Vixen Media Group और Naughty America जैसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2017 में Hot Girls Wanted: Turn On नेटफ्लिक्स सीरीज में हिस्सा लिया। उनका उपनाम Bonnie Kinz था।

काइली के जीवन की घटनाएं

मृत्यु से कुछ दिन पहले ही उन्होंने (Kylie Page) हनी बर्डेट के एक फैशन शो में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था ,’ मैं बहुत खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

काइली की मौत के कारण और जांच

tmz.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को काइली के घर से फ़ेंटानिल और ड्रग से संबंधित सामान मिला है। उनके घर में कुछ पुरुषों के साथ खिंचाई के अश्लील तस्वीरें भी मिली हैं। हालांकि, उनकी मौत में किसी आपराधिक गतिविधि का संदेह नहीं है। ग्लोब मैगजीन के लेख के अनुसार, काइली अपने अंतिम दिनों में ड्रग की लत से जूझ रही थी।

ब्रेजर्स का बयान

Kylie Page के साथ काम करने वाली कनाडाई अडल्ट कंटेंट कंपनी ब्रेजर्स ने एक्स पर के ब्यान में शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने लिखा,”ब्रेजर्स टीम काइली पेज के निधन से बेहद दुखी है। काइली को उनकी हंसी, दयालुता और हर जगह रौशनी लाने के लिए याद किया जाएगा। ”

गो फंड मी अभियान 

काइली के परिवार और दोस्तों ने उनके शव को कैलिफोर्निया से मिडवेस्ट ले जाने और अंतिम संस्कार के खर्चों के लिए एक गो फंड मी अभियान शुरू किया है। अभियान में लिखा,” काइली एक बेटी थी, जो बहुत प्यार करती थी। एक ऐसी बहन थी जो कभी नहीं छोड़ती थी। वह बिना बुलाये ही हाजिर हो जाती थी। ” इस अभियान के तहत 9,000 डॉलर जुटा लिए गए हैं।

बेटी की शादी में भावुक नजर आए दिलीप जोशी

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top