ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आरध्या बच्चन को विश किया बर्थडे, शेयर की प्यारी तस्वीर
Aishwarya Wishes Aardhya: आरध्या बच्चन आज अपना 11वां जन्मदिन मना रही है। आरध्या के जन्मदिन पर उनकी माँ और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए विश किया है।
Aishwarya Wishes Aardhya: ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आरध्या को विश किया बर्थडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन आज 11 साल की हो गई है। आराध्या के जन्मदिन पर उनकी माँ ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी ही। ऐश्वर्या ने आराध्या संग एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों माँ-बेटी के बीच का प्यार साफ नजर आ रहा है।
Kiss करते नजर आए दोनों
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी लाड़ली आराध्या को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या, आराध्या के लिप पर किस करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर्त हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा प्यार… मेरी लाइफ… मैं तुमसे प्यार करती हूँ मेरी आराध्या।’
बता दे कि आराध्या बच्चन वैसे तो पूरी बच्चन फैमिली की लाड़ली है लेकिन वे अपनी माँ ऐश्वर्या राय के बेहद करीब है। आराध्या के दादू और अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अक्सर अपनी पोती पर प्यार लुटाते नजर आते है।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद कपल के घर 16 नवंबर 2011 को किलकारी गुंजी थी और बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ था। बता दे कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव है। पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ऐश्वर्या हमेशा आराध्या का हाथ पकड़कर चलती है।