4pillar.news

आकाश अंबानी और शलोका बने माता-पिता

दिसम्बर 10, 2020 | by

Akash Ambani and Shaloka became parents

मुकेश अंबानी और नीता के बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। ये जानकारी अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बिज़नेस टुडे को दी है।

“नीता और मुकेश अंबानी पहली बार दादा दादी बनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के परपोते का स्वागत किया है।श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बच्चे के अभिभावक बन गए हैं। दोनों, मां और बेटा स्वस्थ हैं।नए मेहमान के आगमन ने मेहता और अंबानी परिवार को ख़ुशी दी है।” अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बिज़नेस टुडे को बताया।

रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता आज यानि 10 दिसंबर 2020, गुरुवार के दिन माता-पिता बन गए हैं। अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका मेहता ने बेटे को जन्म दिया है।बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बेहद खुश है। बता दें, श्लोका और आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में शादी की थी। नए मेहमान के आगमन पर अंबानी परिवार को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने ये खुशखबरी देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से श्लोका मेहता और आकाश अंबानी अभिभावक बन गए हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पहली बार दादा-दादी बनने पर बेहद खुश हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी साल 2019 में जिओ वर्ल्ड सेंटर में बढ़ी धूमधाम से हुई थी। उनकी शादी में बड़े-बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इतना ही नहीं यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी अपनी पत्नी संग आकाश और श्लोका की शादी में शामिल हुए थे। बता दें,श्लोका मेहता डायमंड व्यापारी रसल मेहता और मोना मेहता की बेटी है।

RELATED POSTS

View all

view all