Site icon 4PILLAR

Akash Ambani और Shloka Mehta दूसरी बार बने माता-पिता, घर आई एक नन्ही परी 

Akash Ambani और Shloka Mehta दूसरी बार बने माता-पिता

Akash Ambani : मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल उनकी बड़ी बहु Shloka Mehta ने एक बेटी को जन्म दिया है।

Akash Ambani और Shloka Mehta दूसरी बार बने माता-पिता

Akash Ambani-Shloka Mehta Second Child: अंबानी परिवार में एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक बार फिर दादा-दादी बन गए है। दरअसल उनके बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बने है। श्लोका ने आज 31 मई को एक बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

अंबानी परिवार में आई नन्ही परी

श्लोका अंबानी पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। हाल ही में मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

2020 में हुआ था बेटे का जन्म

बता दे कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने लंबे समय तक एक दूजे को डेट करने के बाद साल 2019 में शादी रचाई थी। 10 दिसंबर 2020 को दोनों ने अपने पहले बच्चे पृथ्वी अंबानी का स्वागत किया था। वहीं अब दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी बन चुके है। सोशल मीडिया के जरिए लोग पुरे अंबानी परिवार को बधाइयां दे रहे है।

Exit mobile version