अक्टूबर महीने में 11 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, निपटा लें अपने जरूरी काम

अक्टूबर 2019 में गांधी जयंती ,राम नवमी,दशहरा ,दिवाली ,गोवर्धन पूजा और भैया दूज त्योहार हैं। जिसके चलते सभी बैंकों की 11 दिन की छुट्टियां रहेंगी और कोई कामकाज नहीं होगा।

अक्टूबर महीने में बैंकों का 11 दिन तक कामकाज बंद रहेगा। दरअसल ,अक्टूबर महीने में गांधी जयंती ,राम नवमी,दशहरा ,दिवाली ,गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे त्योहार हैं, जिसके कारण बैंक 11 दिन बंद रहेंगे।

अगर आपका बैंक से संबंधित कोई भी काम अटका हुआ है तो इन छुट्टियों को देखते हुए अपना काम निपटा लें। अक्टूबर महीने की पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रहेगी और आखिरी छुट्टी 29 अक्टूबर को भैया दूज की रहेगी।

जानिए अक्टूबर महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक:-

  • 2 अक्टूबर गांधी जयंती ,जिसके चलते बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।
  • 6 अक्टूबर की रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर को राम नवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अक्टूबर को दशहरा है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 20 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
  • 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर को रविवार और दिवाली की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर को भैया दूज का त्योहार है। जिसके कारण बैंक की छुट्टी रहेगी।

 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top