Aly Jasmine: Aly Goni ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे Jasmine Bhasin संग कब शादी करेंगे। एक्टर ने कहा कि अब तो उनकी मम्मा भी बोल रही है कि शादी कर लो…
टीवी का मशहूर कपल अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) कंई सालों से एक दूजे को डेट कर रहे है। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती और फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे है। वहीं अब अली ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे कब जैस्मिन शादी करेंगे। एक्टर ने ने बताया कि अब तो उनके फैमिली मेंबर्स भी उन्हें शादी करने के लिए कहने लगे है।
Aly Jasmine: कब शादी करेंगे Jasmine Bhasin-Aly Goni
दरसअल अली गोनी ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड संग बातचीत में अपनी शादी को लेकर हिंट दिया। अली ने कहा कि, ‘अब मेरी मम्मा बोल रही है कि शादी कर लो।’ एक्टर ने कहा- ‘जैस्मिन तो तैयार है और मैं भी रेडी हूँ। आप लोगों को जल्द ही खबर सुनने को मिल सकती है।’ अली से जब पूछा गया कि क्या वे इसी साल शादी कर रहे है तो एक्टर ने कहा- ‘शायद कुछ हो सकता है।’
एक्साइटेड हुए फैंस
जैस्मिन और अली की शादी की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने उनकी शादी को लेकर उत्सुकता जाहिर की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये दोनों बिलकुल एक दूजे के लिए बने है। मैं jasly की शादी का इंतजार कर रही हूँ।’ एक ने लिखा, ‘वाओ, क्या न्यूज़ है। नजर ना लगे।’ एक ने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि दोनों की शादी जल्द हो जाए।’
Bigg Boss के घर में शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दे कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन की पहली मुलाकात रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाडी’ के दौरान हुई थी। वहीं इसके बाद दोनों बिग बोस 14 में नजर आए। बिग बोस के घर में ही दोनों की लव स्टोरी की शरुवात हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कंई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। वहीं अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता हो और सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों एक दूजे पर प्यार बरसाते रहते है।