Alyssa Carson: मंगल ग्रह से कभी वापस नहीं आ पाएंगी एलिसा! जानें सच्चाई

Alyssa Carson एक युवा अंतरिक्ष यात्री हैं। वो एक प्रेरक वक्ता भी हैं, जिन्हे मंगल ग्रह पर मानव मिशन के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में जाना जाता है। एलिसा के मंगल ग्रह यात्रा के बारे में कई भ्रांतियां भी हैं, जिन्हे स्पष्ट करना जरूरी है। आइये जानते हैं एलिसा की मंगल यात्रा के बारे में कुछ रोचक जानकारियों के बारे में।

Alyssa Carson: एक एस्ट्रोनॉट, जिनकी कहानी प्रेणादायक है

Alyssa Carson का जन्म अमेरिका के लुइसियाना के हेमंड में 10 मार्च 2001 को हुआ था। बचपन से उनका सपना अंतरिक्ष यात्री बनकर मंगल ग्रह पर जाने का रहा। उन्होंने तीन साल की उम्र में ही मंगल पर यात्रा करने का सपना देखा। उनकी इस महत्वाकांक्षा ने उन्हें NASA और अनुसंधान के क्षेत्र में चर्चित नाम बना दिया।

एलिसा कार्सन ने बचपन में देखा ये सपना

Alyssa Carson ने बचपन में मात्र तीन साल की उम्र में अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखा। उनके पिता बर्ट कार्सन ने उन्हें अंतरिक्ष और ग्रहों की कहानियां सुनाकर उन्हें प्रेरित किया। उनका बैडरूम भी अंतरिक्ष थीम पर सजाया हुआ है। जिसमें चांद, सितारे और अन्य ग्रहों की तस्वीरें लगी हुई हैं। उनके इस सपने को मंगल ग्रह की यात्रा करने वाले एक टीवी शो ने मजबूत किया।

एलिसा कार्सन की शिक्षा

Alyssa Carson ने बैटन रुज इंटरनेशनल स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से खगोल जीवविज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। वर्तमान में वह अर्कांसस विश्विद्यालय से अंतरिक्ष और ग्रह विज्ञान में PHd कर रही हैं।

एलिसा कार्सन की उपलब्धियां

एलिसा (Alyssa Carson) ने सात बार नासा के स्पेस कैप में हिस्सा लिया। वह विश्व की पहली व्यक्ति हैं, जिन्होंने नासा के तीनों विश्व स्पेस कैप ( अमेरिका , कनाडा और तुर्की ) में प्रशिक्षण प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ।

मंगल ग्रह और NASA की योजना

नासा ने 2030 मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजने की योजना बनाई हुई है। इस मिशन में पहली बार किसी महिला यात्री को मंगल पर उतारने का लक्ष्य है। कई मीडिया रिपोर्ट और नासा के बयानों के अनुसार, यह पहली महिला Alyssa Carson हो सकती हैं।एलिसा को अनौपचारिक रूप से मिशन मंगल के लिए चुन लिया गया है। वह उस बड़े मिशन की टीम का हिस्सा होंगी, जो मंगल ग्रह और अन्य बड़े अनुसंधानों की तैयारी कर रही है।

एलिसा की मंगल ग्रह यात्रा को लेकर भ्रांतियां 

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि Alyssa Carson  मंगल ग्रह पर जाएंगी लेकिन वहां से कभी वापस नहीं लौट पाएंगी। रायटर की रिपोर्ट के अनुसार यह दावा कोरी अफवाह है। नासा ने भी ऐसे किसी दावे/बयान की पुष्टि नहीं की है। नासा की योजना भविष्य में मंगल से वापसी करने की तकनीक विकसित करने की है। जो इस मिशन की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Nobel Peace Prize 2025: मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल पुरस्कार, छाती ठोकते रह गए ट्रंप

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top