नासा ने शेयर की उस जगह की तस्वीरें जहां चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की हुई थी हार्ड लैंडिंग

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने कहा कि भारत के चंद्रयान 2 की हार्ड लैंडिंग हुई थी और इसी दौरान उसका इसरो के कंट्रोल सेंटर से संपर्क टूट गया था।इसरो के नए बयान के अनुसार सबसे जटिल चरण पार कर चूका था विक्रम लैंडर।

विक्रम लैंडर से संपर्क

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में लगी हुई टीम अभी तक भी संपर्क साधने में सफल नहीं हो पाई है। नासा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर ने 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने की कोशिश की थी।

हार्ड लैंडिंग

विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी। चांद की किसी पर्वतीय जगह पर इसकी लैंडिंग के बाद इसका पता नहीं चल पाया है। नासा ने बयान के साथ-साथ उस जगह की तस्वीरें भी शेयर की हैं जहां विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी।

चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर

नासा ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए लिखा ,” हमारे एलआरओ नासा मिशन ने भारत के चंद्रयान 2 विक्रम लैंडर की लैंड करने वाली जगह की तस्वीर ली है। तस्वीरों को धुंधले प्रकाश में लिया गया है, और टीम लैंडर का पता लगाने में सक्षम नहीं थी। अनुकूल प्रकाश व्यवस्था होने के बाद अक्टूबर महीने में और तस्वीरें ली जाएंगी। ”


आपको बता दें ,इसरो प्रमुख के सिवन ने विक्रम लैंडर के बारे में नई जानकारी दी है। उन्होंने कहा ,” हमारा विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह के नजदीक करीब 300 मीटर तक पहुंच गया था। लैंडिंग का सबसे खास और जटिल चरण पार हो चूका था। जब हम मिशन के बिल्कुल अंत में थे तभी हमारा संपर्क टूट गया उसके बाद विक्रम लैंडर का क्या हुआ ,इसका पता हमारी नेशनल लेवल की कमेटी लगा रही है। ”

दरअसल, इससे पहले इसरो ने जानकारी दी थी कि विक्रम लैंडर का संपर्क उस समय टूट गया था जब वह चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की दुरी पर था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8943 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री