4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Maldives के मंत्री के बयान पर भड़के भारतीय सेलिब्रिटीज, अक्षय कुमार,सलमान खान और कंगना रनौत सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों से की ये खास अपील 

Maldives बॉयकॉट ट्रेंड के बीच कंई बॉलीवुड सेलेब्स लक्षद्वीप के सपोर्ट में आए है। सलमान खान अक्षय कुमार कंगना रनौत और जॉन अब्राहम सहित कंई बड़ी हस्तियों ने लोगों से लक्षद्वीप जाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की थी, जहां से उनकी कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की सुंदरता की काफी तारीफ की थी जिसके बाद से ये ही जगह दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है। लेकिन पीएम मोदी का लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देना मालदीव के कुछ मंत्रियों को पसंद नहीं आया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक बनाया। वहीं इसके अलावा मालदीव के अन्य लोगों ने भी भारतीयों पर नस्लवादी और अपमानजनक कमेंट्स किए। वहीं अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है, जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित कंई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हो गए है।

Maldives ट्रेंड में शामिल हुए अक्षय कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्णियां की। आश्चर्य हो रहा है कि वे ऐसा उस देश के साथ कर रहे है जो उन्हें सबसे ज्यादा टूरिस्ट भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे है लकिन ऐसे बिना बात के हम नफरत क्यों बर्दाशत करें। मैं खुद कंई बार मालदीव घूमने गया हूँ और मैंने हमेशा इसकी तारीफ ही की है। लेकिन गरिमा सबसे पहले है। आइये हम भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करें और अपने खुद के टूरिज्म को बढ़ावा दें।’

Maldives सलमान खान ने किया ये पोस्ट

सलमान खान ने लिखा, ‘लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चार्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखकर काफी अच्छा लगा। और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हमारे भारत में ही है।’

जॉन अब्राहम ने भी किया लक्षद्वीप को सपोर्ट

जॉन अब्राहम ने लिखा, ‘अद्भुत भारतीय मेहमाननवाजी,”अतिथि देवो भव” के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘अविश्वश्नीय भारत केवल एक टैग नहीं है, बल्कि हमारे खूबसूरत देश में कुछ सबसे अविश्वश्नीय और आश्चार्यजनक स्थान है और लक्षद्वीप इसका ही एक उदाहरण है- भारत में ही एक स्वर्ग जैसा स्थान। इस खूबसूरत भारतीय द्वीप को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते।’

कंगना रनौत  ने शेयर किया ये पोस्ट

कंगना रनौत ने लिखा, ‘स्मैल, परमानेंट स्मैल। एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम भय से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98% मुस्लिम आबादी है। मालदीव के इस प्रमुख सर्वजनिक व्यक्ति द्वारा उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवादी और अज्ञानी है। मिस्टर जाहिद, लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है, जिसका मतलब है कि यह अछूता, अज्ञात प्राकृतिक द्वीप है। अधिकांश लोगों के लिए टूरिज्म केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज, स्त्रोत के साथ सरेंखण और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की कच्ची, अछूती सुदंरता का अनुभव और आनंद लेना है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।’

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *