Site icon 4PILLAR

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को पुरे हुए 51 साल, नातिन नव्या नंदा ने खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी बधाई 

Amitabh Bachchan Jaya की शादी को पुरे हुए 51 साल

Amitabh Bachchan Jaya: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को को आज 51 साल पुरे हो गए है। इस ख़ास मौके पर उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को अभिनेत्री जया बच्चन के साथ शादी की थी। वहीं आज दोनों की शादी को 51 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे है। वहीं अब अमिताभ और जया की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Amitabh Bachchan Jaya की सालगिरह पर नातिन नव्या ने यूं दी बधाई

दरअसल हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाना-नानी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों काफी यंग नजर आ रहे है। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए नव्या ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स पर खूब प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा, ’51 साल, हैप्पी एनिवर्सरी।’

बता दे कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे बिग बी

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो अमिताभ जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने यानि 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘Vettaiyan’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता रजनीकांत नजर आएँगे।

Amitabh Bachchan: जब 10 मिनट लेट होने पर विधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को पुरे क्रू के सामने लगाई थी डांट, बिग बी ने सुनाया किस्सा 

Dussehra 2024 : बॉलीवुड सेलेब्स ने दी दशहरे की शुभकामनाएँ, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सेलेब्स ने शेयर किया खास पोस्ट 

यह भी देखें : अमिताभ बच्चन ने इस शर्त के साथ की थी जया भादुड़ी से शादी

Exit mobile version