Deputy NSA Anish Dayal Singh 1988 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व IPS सिंह अब NSA अजित डोभाल के नेतृत्व में कार्य करेंगे।
Deputy NSA Anish Dayal Singh की बायोग्राफी
61 वर्षीय अनीश दयाल सिंह का जन्म 9 दिसंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद ( वर्तमान में प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद आर्ट में स्नातक की डिग्री हासिल की। डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की। उन्होंने सरदार वल्ल्भाभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अनीश दयाल सिंह (Deputy NSA Anish Dayal Singh) के छोटे भाई सौमित्र दयाल सिंह इलाहबाद हाई कोर्ट में जज हैं। उनके परिवार की विस्तृत जानकारी गोपनीय है।
अनीश दयाल सिंह का करियर
अनीश दयाल सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 35 वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उस समय पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद चरम पर था।
Deputy NSA Anish Dayal Singh ने अपने 35 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 30 वर्ष तक खुफिया ब्यूरो (IB) में सेवा दी। आईबी में वे विशेष निदेशक के पद तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई संवेदनशील और खुफिया अभियानों को अंजाम दिया। उन्हें 4 अक्टूबर 2023 को ITBP के महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया। नवंबर 2023 में उन्हें CRPF का महानिदशक बनाया गया। उनके कार्यकाल में सीआरपीएफ ने कई उपलब्धियां हासिल की। 2023 में ही उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गॉर्ड (NSG) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
अनीश दयाल सिंह के मेडल
- पुलिस विशेष ड्यूटी मेडल (PSDM) : दो बार
- पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस ( PMMS ): 2004 में
- राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस ( PPMDS ): 2012
- भारतीय पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (PMMS): 2001
उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अनीश दयाल सिंह, NSA अजित डोभाल के नेतृत्व में काम करेंगे। इस पद पर उनकी जिम्मेदारियां निम्नलिखित प्रकार रहेंगी।
- जम्मू कश्मीर में सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना।
- नक्सालवाद प्रभावित क्षेत्रों में आतंकवाद निरोधी अभियानों का समन्वय और नीति निर्माण करना।
- पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नीतियां बनाना।
- डिजीटल खतरों से निपटने के लिए रणनीतियां विकसित करना।
- आंतरिक सुरक्षा को कायम करने के लिए रणनीतियां बनाना।
सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अन्य उप सुरक्षा सलाहकारों, पूर्व RAW प्रमुख राजिंदर खन्ना, पूर्व आईपीएस अधिकारी टी वी रविचंद्रन और पूर्व राजनयिक पवन कुमार के साथ मिलकर काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: सबसे कम उम्र में आईपीएस से लेकर जज तक बनें हैं ये लोग,जानिए इनकी सफलता की कहानी
Deputy NSA Anish Dayal Singh की कुल संपत्ति
उन्हें ITBP के डायरेक्टर जनरल के रूप में 2023 तक,सेवानिवृत होने से पहले 224000 रुपए हर माह वेतन मिलता था। उनकी टोटल नेट वर्थ 2 करोड़ रुपए के करीब है।

