बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली संग शादी रचाई है।आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एमएस धोनी की पत्नी साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं। दोनों ने असम के एक स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की है। यहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।

कैसे हुई दोस्ती ?

बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा ने असम के एक स्कूल में एकसाथ पढ़ाई की है। स्कूल में ही दोनों दोस्त बन गईं थी। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 1994 में अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई थी। इसी दौरान अनुष्का शर्मा को पढ़ने के लिए वहां एक स्कूल में दाखिल किया गया। जहां साक्षी धोनी पहले से पढ़ रही थी। स्कूल टाइम के दौरान ही दोनों दोस्त बन गईं थीं और दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है।

विराट कोहली और एमएस धोनी

सबसे दिलचस्प बात यह है कि साक्षी रावत और अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम के खिलाडियों संग शादी रचाई है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग शादी रचाई है। वहीं, साक्षी रावत ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संग शादी रचाई है। दोनों की एक-एक बेटी है। एमएस धोनी और साक्षी धोनी की बेटी का नाम जीवा धोनी है। वहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। साक्षी और अनुष्का सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दोनों अपनी बेटियों के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वर्क फ्रंट

वहीं, बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट के बारे में तो एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म छकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। अनुष्का इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रहीं हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में देखा गया था। छकड़ा एक्सप्रेस एक स्पोर्ट्स मूवी है। यह फिल्म भारतीय महिला टीम की खिलाडी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “बचपन की बेस्ट फ्रेंड हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, जानिए कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री