
Anushka Maldives: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिलहाल अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालवी में छुट्टियां इंजॉय कर रही है।
जहां से अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह साइकिलिंग का मजा लेती हुई नजर आ रही है।
Anushka Maldives में साइकिलिंग करती नजर आई
अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हर दिन अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी। उन फोटोज पर उनके प्रशंसकों ने बहुत प्यार बसाया था।
अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अनुष्का ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जो कि लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपनी छुट्टियों को पूरी तरह से इंजॉय करती हुई नजर आ रही है।
मालदीव की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आई अनुष्का शर्मा
दरअसल अनुष्का शर्मा ने मालदीव की खूबसूरत सड़कों पर साइकिल चलाते हुए का एक वीडियो शेयर किया है। अनुष्का शर्मा सबसे पहले वीडियो में साइकिल चलाती नजर आ रही है। जिसमें वह कैमरे को मुस्कुराते हुए पोज दे रही है।
मेरे दो प्यारे लोगों के साथ बेहतरीन यादें
इसके बाद से उसी साइकिल पर अनुष्का को अलग-अलग आउटफिट में देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा,” मेरे दो प्यारे लोगों के साथ बेहतरीन यादें। पैडल मी बैक। “अनुष्का के इस वीडियो को कुछ ही देर में लाखों बार देखा जा चुका है।
अनुष्का शर्मा का वीडियो
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर ज्यादातर लोग हार्ट और फायर इमोजी के साथ कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।