अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Priyanka Chopra, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेना वाला नोट 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नन्ही प्रियंका अपने पापा के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों पर खेलते नजर आ रही है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के कितना करीब थी, ये बात उनके फैंस जरूर जानते होंगे। 10 जून 2013 को कैंसर के कारण उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद PC अक्सर अपने पिता को याद करती रहती है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथ पर ‘डैडी लिटिल गर्ल’ नाम का टैटू भी बनवाया है।

भावुक हुई प्रियंका चोपड़ा

आज प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी है। पिता के बर्थडे पर प्रियंका ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में छोटी सी प्रियंका अपने पिता के साथ बर्फ से ढके पहाड़ों पर खेलते नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर्त हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैड। हम आपको हर रोज मिस करते है।”

पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस का रिएक्शन

कमेंट सेक्शन पर नजर डालें तो प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ साथ कंई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनास ने उनकी इस पोस्ट पर  हार्ट इमोजी ड्राप करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं ख़ुशी कपूर,अंशुला कपूर और हिना खान ने भी कमेंट किया है। फैंस भी प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसते नजर आए।

पिता के निधन के बाद बुरी तरह टूट गई थी प्रियंका

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक डॉक्टर थे। साल 2013 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। प्रियंका अपने डैड के बेहद करीब थी और उनके निधन का प्रियंका के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ा था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में खुलासा किया है कि अपने पिता के निधन के बाद वे पांच साल तक डिप्रेशन से जूझती रही।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9078 posts and counting. See all posts by 4pillar

2 thoughts on “अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुई Priyanka Chopra, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छू लेना वाला नोट 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी