Chakda Express के लिए खूब पसीना बहा रही है अनुष्का शर्मा, पति Virat Kohli की तरह क्रिकेट खेलते हुए आई नजर

अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Chakada Express’ के लिए खूब मेहनत कर रही है। अनुष्का इस फिल्म में फीमेल क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते नजर आएगी। हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनको क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लम्बें समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्प्रेस (Chakda Express) है। इस फिल्म में अनुष्का एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगी। अपनी कमबैक फिल्म के लिए अभिनेत्री कैसे तैयारी कर रही है, उसकी झलक उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है।

विराट कोहली की तरह क्रिकेट खेलती नजर आई अनुष्का

अनुष्का ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कैसे फिल्ड पर पसीना बहा रही है। वीडियो में अनुष्का कभी बैटिंग, तो कभी बॉलिंग करते नजर आ रही है। इस दौरान अभिनेत्री ब्लैक कलर की टी-शर्ट,ब्लैक ट्रॉउज़र और ब्लैक कैप पहने नजर आ रही है। अनुष्का का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

‘Chakda Express’  यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। अनुष्का इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर की थी।

अनुष्का को लास्ट फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। ऐसे में अब देखना होगा कि अनुष्का की यह फिल्म फैंस को कितनी पसंद आती है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8995 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Chakda Express के लिए खूब पसीना बहा रही है अनुष्का शर्मा, पति Virat Kohli की तरह क्रिकेट खेलते हुए आई नजर

  • Pingback: अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस Clean Slate Filmz से हुई अलग, भाई कर्णेश को सौंपी पूरी जिम्मेदारी, जानिए क

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री