Site icon 4PILLAR.NEWS

बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आई अनुष्का शर्मा, वीडियो देख फैंस बोले, ‘सो क्यूट’ 

Anushka Child: बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आई अनुष्का शर्मा

Anushka Child:अनुष्का शर्मा हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ ‘प्ले डेट’ पर गई थी। वीडियो में वामिका से ज्यादा अनुष्का मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

Anushka Child: बच्चों की तरह मस्ती करते नजर आई अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अनुष्का हाल ही में अपनी बेटी वामिका के साथ पार्क में मस्ती करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वामिका से ज्यादा अनुष्का मस्ती करते हुए नजर आ रही है।

अनुष्का और वामिका की प्ले डेट

अनुष्का ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का बिलकुल छोटे बच्चों की तरह झूले पर एन्जॉय करते हुए नजर आ रही है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी लिटिल गर्ल के साथ प्ले डेट पर गई थी और साफ तौर पर मैं ही ज्यादा मस्ती कर रही थी।’

फैंस का रिएक्शन

अनुष्का शर्मा के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘छोटी बच्ची हो क्या ?’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगा वामिका है।’ कई अन्य फैंस ने ‘सो क्यूट’ लिखते हुए उनकी तारीफ की है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ कि तो उनको पिछली बार साल  2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इसके बाद अनुष्का लंबे समय बाद फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस फिल्म में अनुष्का इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

 

Exit mobile version