Site icon 4PILLAR

Video: विराट-अनुष्का की बेटी वामिका ने पहली बार एक्ट्रेस को कहा ‘मम्मा’, वायरल हुआ वीडियो 

Virat Daughter: वामिका ने पहली बार अनुष्का को कहा 'मम्मा'

Virat Anushka Daughter: अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनकी नन्ही से बेटी वामिका उन्हें बड़े ही प्यार से मम्मा कहकर पुकार रही है।

Virat Anushka Daughter

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका अब एक साल की होने वाली है। कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा तो दुनिया से छिपाया हुआ है, लेकिन हाल ही में फैंस को नन्ही वामिका की आवाज जरूर सुनने को मिली। वामिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का की लाड़ली उन्हें मम्मा कहकर पुकार रही हैं।

वामिका की आवाज सुन ख़ुशी से झूम उठे फैंस

अनुष्का शर्मा ने बीते दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से ये वीडियो शेयर किया था। अब उनके कंई फैन पेज द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप विराट और अनुष्का की बेटी की आवाज सुन सकते हैं। वीडियो में किसी का चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा लेकिन आप वामिका की ‘मम्मा’ कहकर पुकारने वाली आवाज जरूर सुन सकते हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

नए साल का स्वागत करते हुए शेयर किया वीडियो

हाल ही में अनुष्का ने नए साल का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

वीडियो में एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देखते हुए कई सारे पोज दे रही है। वीडियो में उनका नो मेकअप लुक और उनके लहराते, चमकदार बाल काफी सुंदर लग रहे है। कमेंट सेक्शन में कंई लोगों ने उनके खूबसूरत बालों की तारीफ की है।

Exit mobile version