अनुष्का शर्मा के देसी लुक ने जीता फैंस का दिल, एयरपोर्ट पर सलवार-सूट पहने स्पॉट हुई एक्ट्रेस 

अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस सलवार सूट पहने एकदम देसी अवतार में नजर आए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं हाल ही में अनुष्का का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस प्रिंटेड सलवार सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही है। एक्ट्रेस का ये सादगी भरा अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

देसी लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अनुष्का शर्मा

दरअसल हाल में पैपराजी वायरल भयनी ने अनुष्का शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो अनुष्का इस दौरान रेड एंड वाइट कलर का प्रिंटेड सूट पहने  देसी अवतार में नजर आ रही है। इस लुक को उन्होंने फ्लैट्स और वाइट बैग के साथ पूरा किया था। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस खुले बालों और बिना मेकअप के काफी सिंपल अंदाज में नजर आई।

फैंस कर रहे तारीफ

अनुष्का शर्मा का ये देसी लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाओ अनुष्का सलवार कमीज में कितनी खूबसूरत लग रही है।’ एक ने लिखा, ‘ये इंडियन ड्रेस में कितनी प्यारी लगती है।’ एक ने लिखा, ‘हमेशा की तरह खूबसूरत।’ कंई अन्य फैंस ने भी ब्यूटीफुल और गॉर्जियस लिखते हुए उनकी तारीफ की है।

जल्द इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

बात करें अनुष्का शर्मा की प्रोफेशनल तो इन दिनों वे बड़े पर्दे से दूर चल रही है। उनको लास्ट साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। वहीं अब  अनुष्का फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से कमबैक करेंगी। बता दे कि यह फिल्म महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “अनुष्का शर्मा के देसी लुक ने जीता फैंस का दिल, एयरपोर्ट पर सलवार-सूट पहने स्पॉट हुई एक्ट्रेस 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री