Arijit Singh retires: बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह ने प्ले बैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। फेमस सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम और X अकाउंट पर ये घोषणा की।
Arijit Singh ने पार्श्व गायन से लिया रिटायरमेंट
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्ले बैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और एक्स पर पार्श्व गायन से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा ,”हेलो दोस्तों, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। इतने सालों तक मुझे प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी से घोषणा करता हूँ कि मैं अब प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूँ। यह एक शानदार सफर रहा। ”
अरिजीत के संन्यास से फैन हुए स्तब्ध
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह की इस घोषणा से फैन दुखी और स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे दिल तोड़ने वाली खबर बता रहे हैं। कुछ ने इसे विराट कोहली के क्रिकेट से रिटायरमेंट जैसा शॉक बताया। हालांकि अरिजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि वे संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे। वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक और भारतीय शास्त्रीय गायन पर फोकस करेंगे। अरिजीत अपनी कंपोजिशन और प्रोडक्शन जारी रखेंगे। वे स्टेज शो और कन्सर्ट करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पुराने कमिटमेंट पुरे करेंगे और 2026 में उनके कुछ नए गाने आएंगे। उनका हाल ही में बैटल ऑफ़ गवलान “मातृभूमि”आखिरी प्ले बैक सॉन्ग माना जा रहा है।
अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से क्यों लिया संन्यास ?
Arijit Singh ने पार्श्व गायन से संन्यास लेने की वजह स्पष्ट नहीं की है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे शास्त्रीय संगीत में वापस लौटना चाहते हैं। वे अपनी जड़ों से फिर जुड़ना चाहते हैं।
Arijit Singh के फेमस गाने
अरिजीत सिंह ने लगभग पिछले 12 सालों में बॉलीवुड को अनगिनत हिट गाने दिए हैं। उनके कुछ लोकप्रिय और क्लासिकल गानों की लिस्ट नीचे दी गई है।
- तुम ही हो :आशिकी 2 फिल्म
- चाहूं मैं या ना
- गेरुआ
- हमदर्द
- राबता
- केशरिया
- बीनते दिल
- लाल इश्क
- ए दिल है मुश्किल
- फिर भी तुमको चाहूंगा
- कबीरा
- मुश्कुराने
- सतरंगा
- कमलिया
Arijit Singh का निजी जीवन
अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल में मुशिर्दाबाद के जियागंज में 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। वे एक साधारण परिवार से हैं। वे बचपन से संगीत में रूचि रखते हैं। उन्होंने 2005 में “फेम गुरुकुल ” रियलिटी शो से शुरुआत की थी। उन्हें असली पहचान “आशिकी 2” के गाने से मिली थी।
Arijit Singh की शादी और पत्नी
अरिजीत सिंह अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं। उनका 2014 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। तलाक के बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त कोएल राय से की। राय एक जज हैं। Arijit Singh और कोएल राय की शादी पश्चिम बंगाल के त्रिपाठी मंदिर में बड़ी सादगी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। अरिजीत सिंह परिवार के साथ समयबिताना पसंद करते हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम और एक्स पर भी एक्टिव रहते हैं। वे कोलकाता में रहते हैं और वहां की संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं। 2025 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।






**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath