मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, कहा- 'मैं हमेशा आपके साथ...'

मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, कहा- ‘मैं हमेशा आपके साथ…’

मलाइका अरोड़ा आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज 23 अक्टूबर को अपना 50वां बर्थडे मना रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके फैंस और उनके इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें बधाइयां दे रहे है। वहीं अब मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी लेडी लव के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

अर्जुन ने मलाइका के बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट

दरसअल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे मलाइका अरोड़ा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी। ये तस्वीर हमारी है। आप मुस्कान, ख़ुशी और रोशनी लाते हो। मैं हमेशा आपका साथ दूंगा।’

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड ने भी प्रतिक्रिया दी है। मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू।’

मलाइका अरोड़ा ने दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक

वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने लोगों और उस शांति की आभारी हूँ जो इस पूरी यात्रा में मेरे साथ रही। यहां बैठकर, हर एक पल एक हल्की  फुसफुसाहट की तरह महसूस होता है, जो मुझे आत्म खोज और आंतरिक शक्ति की और मार्गदर्शन करता है। यहां हवा की सुखदायक फुसफुसाहट और मंत्रमुग्ध कर देने वाला सूर्यास्त है, जो नई शुरुवात के वादे को दर्शाता है। यहां उन लोगों की गर्मजोशी है,जिन्होंने मेरे जीवन को सुंदर बनाया है। एक बार फिर, अब तक मुझे जो लाइफ मिली है उसके लिए आभारी हूँ और आगे के लिए आशान्वित हूँ। मुझे जन्मदिन मुबारक हो।’

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Comments

One response to “मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, कहा- ‘मैं हमेशा आपके साथ…’”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *