अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाडी वरुण कुमार पर रेप का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतीय हॉकी खिलाडीक Varun Kumar को 2021 में Arjuna Award से सम्मानित किया गया था। वरुण कुमार के खिलाफ उनके साथ पांच साल लिव इन में रही महिला ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कुमार ने शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप किया।

भारतीय हॉकी टीम के 28 वर्षीय खिलाडी वरुण कुमार के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने कुमार के खिलाफ उसके नाबालिग होने के दौरान कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद वरुण कुमार के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के सरंक्षण अधिनयम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पांच साल तक लिव इन रिलेशन में रह चुकी 22 वर्षीय महिला ने सोमवार को ओलंपियन के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 2018 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए वरुण कुमार के संपर्क में आई थी। उस समय उसकी उम्र 17 साल थी। वहीं, वरुण कुमार उस समय भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग कर रहा था। हॉकी खिलाडी वरुण कुमार को साल 2021 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हाल ही में पंजाब सरकार ने वरुण कुमार का प्रमोशन किया है। उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया,” पीड़िता की शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। ” टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम इंडिया की स्टैंडबाई सूचि में शामिल वरुण कुमार फ़िलहाल भुवनेश्वर में ट्रेनिंग कर रहा है। 10 फरवरी को भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला स्पेन के साथ होगा।

इससे पहले वरुण कुमार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि वह फरार चल रहा है। लेकिन हॉकी इंडिया ने इस अफवाह को खारिज करते हुए कहा,” वह हॉकी टीम के साथ भुवनेश्वर में ट्रेनिंग कर रहा है। ” वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से हैं। उन्होंने 2017 में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था।

महिला के अनुसार, 2019 में वरुण कुमार उसको बेंगलुरु के जयनगर होटल में लेकर गया था। जहां उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला का आरोप है कि वरुण कुमार ने शादी का बहाना बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8980 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री