Entertainment

एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Ekta Kapoor Arrest: बिहार की बेगूसराय अदालत ने टीवी सीरियल-फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Ekta Kapoor Arrest: एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट

प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल एकता और शोभा कपूर के खिलाफ बिहार की बेगुसराई अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वारंट एकता कपूर की एक वेब सीरीज XXX को लेकर दर्ज मुक्क्दमा मामले में किया गया है। दरअसल इस सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक छवि को पेश किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह पूरा मामला एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन 2 से जुड़ा हुआ है। इस सीरीज में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए है जिन पर सैनिकों और उनकी पत्नियों की भावनाओं को आहात करने का आरोप लगा हुआ है।

इस मामले में 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स सीजन 2’ दिखाया गया है कि जब सैनिक ड्यूटी पर रहता है तो उनकी पत्नी घर में अन्य पुरषों के साथ संबंध बनाती है। उनका आरोप था कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब की जा रही है।

बता दे कि इस मामले में फरवरी 2021 में एकता कपूर और उनकी माँ शोभा कपूर के खिलाफ समन जारी किया गया था। अब कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

Published on: Sep 29, 2022 at 15:39

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *