Arshdeep Singh fined by ICC: टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।
Arshdeep Singh fined by ICC
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी 20 विश्व के फाइनल में टीम इंडिया ने कीवी टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के दौरान एक विवादास्पद घटना ने सुर्खियां बटोरी। जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ICC की अचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने का आरोप लगा। इसके लिए उनपर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
फाइनल मैच का संक्षिप्त विवरण
न्यूजीलैंड न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में कीवी टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और फाइनल मुकाबला हार गई। यह भारत का तीसरा टी20 कप खिताब था और लगातार दूसरी बार था। इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 में ट्रॉफी जीती थी।
Arshdeep Singh की विवादास्पद घटना
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के दौरान घटी। अर्शदीप सिंह की गेंद पर मिशेल ने एक छक्का लगाया। जिससे सिंह थोड़े निराश हो गए। अगली गेंद पर अर्शदीप ने अनावश्यक थ्रो मारा। जो सीधे मिशेल की जांघ पर लगा। यह थ्रो बल्लेबाज की ओर फेंका गया था। जो ICC के नियमों के अनुरूप अनुचित था।
गेंद लगते ही मिशेल भड़क उठे। वे गुस्से में अर्शदीप की ओर दौड़े और आक्रामक इशारों के साथ बहस करने लगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तनाव का माहौल बन गया। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने तुरंत बीच बचाव किया। यादव मिशेल को शांत किया। अंपायरों को भी मैदान में उतरना पड़ा। दोनों खिलाडियों को अलग किया गया। मैच बिना किसी देरी के जारी रहा।
ICC का नियम
यह घटना ICC के कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के तहत आती है। जो अनुचित, आक्रामक या अपमानजनक व्यवहार के को कवर करता है। यह स्तर 1 का उल्लंघन है। जिसमें 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लग सकता है।
ICC का फैसला
आईसीसी ने आधिकारिक ब्यान जारी कर अर्शदीप सिंह को दोषी ठहराया। सिंह पर मैच फ़ीस का 15% जुर्माना लगाया। 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। जो भविष्य के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए होता है।
अर्शदीप सिंह की प्रतिक्रिया
अर्शदीप सिंह ने आरोप स्वीकार किया। इसलिए सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैच रेफरी एंडी पफर ने फैसला सुनाया। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने कहा कि यह घटना खेल भावना के खिलाफ थी। चूँकि यह पहली बार था, इसलिए हल्का जुर्माना लगाया गया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्शदीप सिंह ने घटना पर सफाई दी। उन्होंने कहा ,”मैं मिशेल को सॉरी बोलने गया था लेकिन बात बिगड़ गई। यह अनजाने में हुआ और मैं अपनी गलती मानता हूं। सूर्य भाई ने सही समय पर संभाला। “मिशेल ने भी बाद में कहा कि यह मैदान का हिस्सा है और कोई दुश्मनी नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों ने एक दूसरे को बधाई दी।





