Politics

अरविंद केजरीवाल सरकार देगी कोरोना योद्धा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शहीद अमित के परिवार को एक करोड़ रुपए

पुलिस कांस्टेबल अमित की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। वह एक महान योद्धा थे।

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक इस बिमारी की चपेट में 50 हजार से भी अधिक लोग आ चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक देश में 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।

मरने वालों में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर ,स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। जो  दिन रात एक कर देश को कोरोना महामारी से बचाने की अथक कोशिश कर रहे हैं।

हाल ही में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल अमित शहीद हो गया। इस कोरोना योद्धा के बलिदान को सल्यूट करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक ट्वीट किया।

Related Post

” पुलिस कांस्टेबल अमित की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। वह एक महान योद्धा थे ,जिन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ने वाले अग्रिम पंक्ति के पुलिस कर्मियों को गौरव दिलाया। शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना। ” एलजी बैजल ने ट्वीट में लिखा।

जिसके जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा ,”अमित जी अपनी जान की परवाह ना करते हुए करोना की इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वे खुद करोना से संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। उनकी शहादत को मैं सभी दिल्ली वासियो की ओर से नमन करता हूँ। उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।”

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

3 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

4 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

7 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

21 hours ago