Yunus Chaudhary video: बागपत कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी का महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्टी ने यूनुस चौधरी के खिलाफ एक्शन लिया है।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के जिलाध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स‘ पर वायरल वीडियो में यूनुस चौधरी एक बंद कमरे में पहले महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता है।
Yunus Chaudhary का वायरल video
महिला उसका हल्का विरोध करती हुई सुनाई दे रही है। 1 मिनट 26 सेकंड के वीडियो में कांग्रेस नेता महिला के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आए रहा है। इसी दौरान महिला कहती हैं कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए, रहने दीजिए,प्लीज।
Yunus Chaudhary के खिलाफ एक्शन
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बागपत जिलाध्यक्ष के खिलाफ एक्शन लिया है। यूपी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूनुस चौधरी को पद से हटा दिया है। हालांकि महिला ने इस बारे में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नही कराई है। बागपत पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
बागपत के बड़ौत नगर के गुराना रोड निवासी डॉ यूनुस चौधरी का सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद उसकी खूब फजीहत हो रही है। यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
Yunus Chaudhary के खिलाफ शिकायत दर्ज
यूनुस चौधरी के वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले में हाई कमान को शिकायत भेजी। शिकायत पत्र में कांग्रेस की छवि धूमिल होने का हवाला दिया गया। चौधरी के खिलाफ शिकायत के बाद कांग्रेस पार्टी ने सख्त एक्शन लिया।
Yunus Chaudhary ने वीडियो को फर्जी बताया
वहीँ, यूनुस चौधरी का कहना है कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने इसे एडिटेड वीडियो बताया है। कहा कि मेरा राजनीतिक करियर खत्म हो गया है। भविष्य में मैं साबित कर दूंगा कि यह फेक वीडियो है। मैंने 16 वर्ष तक पार्टी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई है।
ये भी पढ़ें, दिल्ली हाई कोर्ट ने आपत्तिजनक वीडियो मामले में जज और महिला स्टेनोग्राफर को किया निलंबित
बता दें, यूनुस चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। 2002 में बरनावा और 2022 में छपरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उसे पहले चुनाव में 750 और दूसरे चुनाव में 1200 वोट मिले थे।
प्रातिक्रिया दे