हरियाणा में भाजपा को हराने के लिए AAP जेजेपी और कांग्रेस को करना होगा गठबंधन: केजरीवाल

हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें जीतने के लिए AAP,JJP और कांग्रेस को साथ आना चाहिए: केजरीवाल

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में सभी दस लोकसभा सीटें जीतने के लिए आम आदमी पार्टी
जनता जननायक पार्टी और कांग्रेस को बीजेपी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का आग्रह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से किया।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया,अगर हम हरियाणा में गठबंधन करते हैं तो बीजेपी को हराकर सभी दस लोकसभा की सीटें
जीत सकते हैं।

“अगर हरियाणा में AAP,JJP और कांग्रेस सभी दस लोकसभा सीटों पर इकठे होकर चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी को
सभी 10 सीटों पर राज्य में हरा सकते हैं। दिल्ली में हम सभी सीटें बिना कांग्रेस के साथ गठबंधन के जीत रहे हैं।
दिल्ली के लोगों को इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। ”
अरविंद केजरीवाल ने कहा।

केजरीवाल ने कहा,”अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है।”

“इनको हराना बहुत जरूरी है। पूरा देश दो दिशाओं में बंटा हुआ है-एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं
जो उनको वोट देना चाहते हैं। दूसरी तरफ वे लोग हैं जो प्रधानमंत्री मोदी को हराना चाहते हैं,लेकिन वे अपने आप में ही बंटे
हुए हैं। उन सबको एक होने की जरूरत है। प्रधान मंत्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी इसलिए जीत जाती है,क्योंकि ये लोग
आपस में ही बंटे हुए हैं।”केजरीवाल ने कहा।

आपको बता दें,साल 2014 के चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में 10 में से 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि
कांग्रेस को एक सीट और इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिली थी। हरियाणा में आगामी 12 मई को लोकसभा
चुनाव हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8948 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री