Site icon www.4Pillar.news

पाकिस्तान गई अंजू और उसके प्रेमी नसरुल्लाह के खिलाफ अरविंद ने दर्ज कराई एफआईआर

पाकिस्तान गई अंजू और उसके प्रेमी नसरुल्लाह के खिलाफ अरविंद ने दर्ज कराई एफआईआर

Anju and Nasrullah Love Story: फेसबुक वाले प्रेमी के लिए पाकिस्तान गई अंजू के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अरविंद कुमार ने शुक्रवार को राजस्थान के भिवाड़ी के फूलबाग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 366, 494, 500, 506 और IT Act 47/66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें, सीमा हैदर की तरह अंजू अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा चली थी। वह पति को जयपुर घूमने का बहाना बनाकर पाकिस्तान चली गई थी। अरविंद ने बताया कि उसकी और अंजू की शादी साल 2007 में हुई थी। तब से दोनों साथ रह रहे थे। दोनों की एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। दोनों भिवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे।

अंजू ने साल 2020 में विदेश में नौकरी करने के लिए पासपोर्ट बनवाया था। पाकिस्तान पहुँचने के बाद अंजू ने बताया था कि वह वहां घूमने गई है। अंजू ने कहा था कि वह जल्द ही वापिस आए जाएगी। उसका एक महीना का वीजा बना हुआ है। जिसकी वैधता 21 अगस्त 2023 को खत्म हो जाएगी।

बता दें, अंजू के पिता ने अपनी बेटी के पाकिस्तान जाने और शादी करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उनके लिए मर चुकी है। वहीँ,अंजू  की बेटी ने कहा अब उसे वापस आने की जरूरत नहीं है। अंजू कई बार फोन के जरिए अपने पति अरविंद से बात कर चुकी है। वह चाहती है कि उसके बच्चे भी पाकिस्तान भेज दिए जाएं।

Exit mobile version