BCCI ने U-19 World Cup-winning team को 7.5 करोड़ रुपए की प्राइज मनी देने की घोषणा की है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने ये घोषणा की की।
BCCI ने की बड़ी घोषणा
Board of Control for Cricket in India ने भारतीय अंडर 19 टीम को ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने के लिए 7.5 रुपए कैश अवॉर्ड देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दी।
भारतीय टीम ने जीता Under-19 World Cup 2026
ICC अंडर-19 Men’s Cricket World Cup 2026 जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला गया। टीम इंडिया ने कप्तान Ayush Mhatre के नेतृत्व में Harare Sports Club, Zimbabwe में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। यह एक हाई स्कोरिंग मैच था। जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411/9 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 के फाइनल मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन की जबरदस्त पारी खेली। वैभव ने फाइनल मैच में 15 छक्के और 15 चौके लगाए।
Under-19 World Cup 2026 में भारत का प्रदर्शन
Under-19 World Cup 2026 जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला गया। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही। भारत ने कोई भी मैच नहीं हारा और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया की यह छठी U19 वर्ल्ड कप जीत थी। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में अंडर 19 विश्व कप जीता था।
BCCI ने की प्राइज मनी की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी ANI और IANS को कहा कि पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ, टेक्निकल स्टाफ और नेशनल जूनियर चयन समिति को मिलाकर कुल 7.5 करोड़ का नकद इनाम दिया जाएगा। देवजीत सैकिया ने कहा ,”पुरे देश और BCCI को हमारी अंडर 19 टीम पर गर्व है। उन्होंने अजेय रहते हुए वर्ल्ड कप जीता। हम खिलाडियों, सपोर्टिंग स्टाफ और सिलेक्टर्स के लिए साढे सात करोड़ का इनाम दे रहे हैं। कितना किसको मिलेगा, इस बारे में जल्द फैसला किया जाएगा। ”
BCCI लीक से हटकर दे रहा है ये प्राइज मनी
बता दें, ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप को डेवलपमेंट टूर्नामेंट मानता है, इसलिए ICC की तरफ से कोई प्राइज मनी नहीं दी जा रही है। यह राशि पूरी तरह BCCI की तरफ से लीक से हटकर दी जा रही है। क्योंकि BCCI भारतीय क्रिकेट में युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की परंपरा रखती है।
BCCI की यह घोषणा क्रिकेट जगत और फैंस में काफी सराही जा रही है। क्योंकि यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मोटिवेशन है। इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन और कप्तान आयुष मराठे के नेतृत्व को काफी सराहना मिल रही है।





