2025-26 BCCI Central Contracts

2025-26 के लिए BCCI का सेंट्र्ल कॉन्ट्रैक्ट्स में बदलाव, RO-KO डिमोट, A+ समाप्त

BCCI Central Contracts for 2025-26:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट्स में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। A+श्रेणी को खत्म कर दिया गया है।

BCCI Central Contracts for 2025-26

बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्य बदलाव में A+ श्रेणी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। यह श्रेणी पहले टॉप खिलाड़ियों के लिए होती थी। अब केवल A,B और C श्रेणियां हैं। यह बदलाव खिलाड़ियों की फॉर्म, उपलब्धता और तीनों फॉर्मेट में भागीदारी के आधार पर किया गया। RO-KO यानि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को A+ से B श्रेणी में डिमोट कर दिया गया। जबकि शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंदर जडेजा को A श्रेणी में रखा गया।

कौन खिलाडी किस श्रेणी में ?

  • A श्रेणी में शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह
  • B श्रेणी : वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर।
  • C  श्रेणी : तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन , अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप , ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साईं सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़।

2025-26 की कॉन्ट्रैक्ट्स श्रेणियों के अनुसार खिलाड़ियों की सैलरी

  • A+ श्रेणी की सैलरी 7 करोड़ थी.  जो अब समाप्त कर दी गई है।
  • A : 5 करोड़ रुपए
  • B : 3 करोड़
  • C : 1 करोड़ रुपए
A+ समाप्त

BCCI Central Contracts for 2025-26A+ श्रेणी समाप्त होने के बाद नए सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव की संभावना है। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, अभी मौजूदा सैलरी ही लागू रहेगी। जिससे A कैटेगरी अब टॉप पर है। इससे रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी में 2-2 करोड़ रुपए की कमी आएगी। जडेजा और बुमराह की सैलरी 5 करोड़ रुपए हो सकती है। जबकि गिल को प्रमोशन मिला है।

2025-26 कॉन्ट्रैक्ट्स में अन्य बदलाव
  • पहले 34 खिलाडियों को कॉन्ट्रैक्ट्स दिए गए थे। 2025-26 के लिए केवल 30 खिलाडियों को कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं।
  • ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पहले किसी भी कैटेगरी से बाहर थे, अब अब B श्रेणी में आ गए हैं।
  • यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू होगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top